मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

ईस्ट जयंतिया हिल्स, 5 फरवरी - मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स ज़िले में बृहस्पतिवार को ‘‘अवैध’’ कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरंग ने यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक 16 शव बरामद किए हैं, लेकिन विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
 

#मेघालय
# कोयला खदान