आप कड़े से कड़ा प्रहार भी मर्यादित भाषा में कर सकते हैं - चिराग पासवान
दिल्ली, 5 फरवरी - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तमिलनाडु के मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम के बयान पर कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं और जिनकी राजनीति सिर्फ बांटों और शासन करो पर चलती है। बांटने का काम कभी जाति के नाम पर, धर्म के नाम पर, कभी भाषा के आधार पर तो कभी क्षेत्र के आधार पर ऐसे में NDA गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिर्फ एक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है कि सबका साथ, सबका विकास। अब जिनती योजनाओं का, नीतियों का निर्माण होता है, उसका आधार सिर्फ देश की आबादी होती है।
उन्होंने आगे कहा कि आप अपनी बातों को रखिए, इसपर कोई ऐतराज नहीं है लेकिन मर्यादा में रहकर अपनी बात रखें। आप कड़े से कड़ा प्रहार भी मर्यादित भाषा में कर सकते हैं।

