राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा मेघालय - CM कॉनराड संगमा

शिलांग (मेघालय), 20 मई - 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पर मेघालय CM कॉनराड संगमा ने कहा, "मेघालय राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। भारतीय ओलंपिक संघ और भारत सरकार द्वारा यह सुझाव दिया गया कि एक या दो खेल दूसरे नॉर्थ ईस्ट राज्यों में कराए जाएं जिससे समग्रता का संदेश मिले। 7-8 खेल अलग-अलग नॉर्थ ईस्ट राज्यों कराए जाएंगे। 25 से ज्यादा खेल मेघालय में कराए जाएंगे। शुभारंभ और समापन समारोह मेघालय में ही होगा।"

#राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा मेघालय - CM कॉनराड संगमा