विकास सिंह SCBA के प्रेसिडेंट चुने गए
नई दिल्ली,21 मई - सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) 2025-26 के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। यह चौथी बार है जब वह SCBA के प्रमुख के रूप में निर्वाचित हुए हैं। सिंह ने अन्य प्रत्याशियों – सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय और आदिश अग्रवाला – को हराया। इससे पहले सिंह ने 2022-2023, 2017-2018 और 2021-2022 में भी यह चुनाव जीता था।राहुल कौशिक ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है, प्रज्ञा बघेल मानद सचिव चुनी गई हैं और विक्रांत यादव को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है।
#विकास सिंह