मेघालय बाढ़: गारो हिल्स में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई  

डालू (मेघालय), 6 अक्टूबर- मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स और साउथ गारो हिल्स जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। मेघालय सरकार के मुताबिक, दक्षिण गारो हिल्स के गैसुआपारा के हतीसिया सोमागमा गांव में जिंदा दफनाए गए 7 परिवारों में से एक के 6 सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए हैं।