भारत मंडप में कांग्रेस का हंगामा: कोर्ट ने पांच आरोपियों की दी पुलिस हिरासत 

नई दिल्ली, 21 फरवरी- AI समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के हंगामे के खिलाफ BJP ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। BJP आज सड़कों पर उतरी। BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करके पटियाला हाउस कोर्ट लाई है। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी मांगी है। जबकि बचाव पक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया और बेल पिटीशन दायर की। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी दे दी है। गिरफ्तार लोगों की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव के रूप में हुई है।

#भारत मंडप में कांग्रेस का हंगामा: कोर्ट ने पांच आरोपियों की दी पुलिस हिरासत