हमारी सरकार सदन में बहस करने के लिए तैयार है - जवाहर सिंह बेढम

जयपुर, 21 फरवरी - राजस्थान के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि इसी सदन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा था कि हमने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में इतने काम किए हैं कि कांग्रेस अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं कर पाई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने दस्तावेज प्रस्तुत किए। दस्तावेज के आधार पर प्रदेश के नेताओं ने चर्चा की और सभी विधायकों की सहमति बनी कि वे बहस के लिए तैयार हैं। उन्हें (विपक्ष) किसने मना किया? इस पर बात करें। हमारी सरकार ने जो काम किया है उससे विपक्ष तिलमिलाया हुआ है।

उन्होंने (कांग्रेस) 5 सालों में राजस्थान को पीछे ले जाने के अलावा कुछ भी नहीं किया।  उनके पास कुछ नहीं है। हमारी सरकार सदन में बहस करने के लिए तैयार है। हमने दस्तावेज पेश कर दिया है। कांग्रेस के नेताओं के पास कोई मसला है तो आइए न, आप सदन छोड़कर क्यों भाग रहे हैं? हमने चुनौती स्वीकार की है। कांग्रेस के नेता आएं और बहस करें। 

#हमारी सरकार सदन में बहस करने के लिए तैयार है - जवाहर सिंह बेढम