कांग्रेस पूरी तरह से निराश, हताश हो चुकी है: चिराग पासवान
दिल्ली, 21 फरवरी - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा, "कांग्रेस पूरी तरह से निराश, हताश हो चुकी है। मैं मानता हूं कि लोकतंत्र में विचारों के मतभेद होने चाहिए और यह होना भी चाहिए। पिछले 3 लोकसभा में देश की जनता ने स्पष्ट रूप से दर्शाया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विचारों के साथ हैं। आप लड़िए जितना लड़ना है, चुनाव में लड़िए, सदन में लड़िए लेकिन ऐसे वैश्विक मंच पर इस तरह की बातों को करना, ऐसे मंचों पर जिसपर पूरी दुनिया की नजर है, उस मंच पर जहां दुनिया भर की मीडिया की नजर है वहां आप ऐसी हरकत करते हैं, आप देश को किस छवि में दिखाना चाहते हैं। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे ऐसा देश बनाना चाहते हैं जिसकी दुनिया आलोचना करें। आज जब AI समिट हो रहा है, उस मंच पर जब दुनिया भारत की तारीफ कर रही है, वहां आप देश की आलोचना कर रहे हैं। मुझे इस विरोध प्रदर्शन का तरीका भी समझ नहीं आया। मर्यादा तो रखिए, आप टी शर्ट उतारकर, अर्धनग्न होकर आप इस तरह विरोध कर रहे हैं, दुनिया के सामने आप देश का मज़ाक बनाना चाहते हैं, यही कारण है कि आज कांग्रेस का पतन हो रहा है।

