दिल्ली सरकार की ओर से CM जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप की हुई शुरूआत
नई दिल्ली, 21 फरवरी - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज हमने दिल्ली सरकार की ओर से CM जनसुनवाई पोर्टल और मोबाइल ऐप की शुरूआत की है। अब दिल्ली की जनता आसानी से हम तक अपनी बात पहुंचा सकेगी... अब दिल्ली के हर कोने की समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करने का यह प्रयास है। शिक्षा विभाग के द्वारा EWS एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है... सरकार पारदर्शी रूप में इन सभी कामों को कर रही है।
उन्होंने आगे इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन किए जाने पर कहा, "यह बेहद शर्मनाक कार्रवाई है। यह देशद्रोही मानसिकता है। हमारे देश में इतना बड़ा इवेंट हो रहा था और आज पूरा देश उन पर सवाल उठा रहा है। मैं इसकी निंदा करती हूं।

