गोरखपुर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की गई रोशनी, 9 की निकालनी पड़ीं आंखें

गोरखपुर, 19 फरवरी - गोरखपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंख की रोशनी चले जाने का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू की गई है। मरीजों का ऑपरेशन करने वाले निजी अस्पताल की ओटी को फिलहाल सीज कर दिया गया है। मामला प्राइवेट अस्पताल से जुड़ा है।

दरअसल, सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित राजेश आई केयर में 1 फरवरी को कैंप लगाया गया था। कैंप में आए मरीजों में 30 की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के 24 घंटे के अंदर ही 18 मरीजों की आंख में दिक्कत होने लगी। किसी की आंख में दर्द तो किसी की आंख में इंफेक्शन की शिकायत पाई गई।

#गोरखपुर
# ऑपरेशन
# मरीजों