कुशीनगर स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, 20 फरवरी - कुशीनगर स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई।  
चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार ने बताया, "...हमें 4.45 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना पर हमारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तत्काल पहुंची। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। शीघ्र ही आग बुझा ली जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

#कुशीनगर
# प्लास्टिक
# गोदाम
# आग