भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है ब्राजील- लूला

 

एक बातचीत में लूला दा सिल्वा ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सिर्फ 15 अरब डॉलर है, जिसे 30-40 अरब तक बढ़ाना चाहिए। वे 260 ब्राजीलियाई व्यवसायियों के साथ आए हैं ताकि अंतरिक्ष, रक्षा, फार्मा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी हो। वहीं ब्राजील की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर भारत में प्लांट भी खोलेगी। 

महत्वपूर्ण खनिज और दुर्लभ खनिजों पर समझौता संभव
आज पीएम मोदी और ब्राजीली राष्ट्रपति के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ्स पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख हिस्सा है, जो ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन की निर्भरता कम करने, ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को सपोर्ट करने और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने पर केंद्रित है।  ब्राजील दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेयर अर्थ रिजर्व वाला देश है। जिसके पास लगभग 21 मिलियन मीट्रिक टन का विशाल भंडार है। 

20 अरब डॉलर तक द्विपक्षीय व्यापार पहुंचाने का लक्ष्य
भारत और ब्राजील ने साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 15.21 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। इसमें 25% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसमें भारत का निर्यात 8.35 अरब डॉलर और ब्राजील से आयात 6.85 अरब डॉलर रहा। वहीं ब्राजील में भारतीय निवेश 15 अरब डॉलर से ज्यादा रहा।

#ब्राजील- लूला