नितिन नवीन और सीएम भूपेंद्र पटेल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल 

अहमदाबाद (गुजरात), 22 फरवरी - बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल GMDC कन्वेंशन हॉल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "...राहुल गांधी की कांग्रेस पूरी तरह से शहरी नक्सलवाद की गढ़ बन चुकी है और ये गढ़ राहुल गांधी के प्रोत्साहन से चलती है क्योंकि भारत का युवा किसी भी हाल में भारत के सम्मान के लिए अपनी हर कुर्बानी देता है। आप  चंद्रशेखर आजाद से तुलना करते हैं इन्होंने भारत के तिरंगा के सम्मान के लिए फांसी पर लटक गए लेकिन भारत का सम्मान झुकने नहीं दिया...ये आजादी वाली कांग्रेस नहीं है ये पूरी तरह से इटालियन कांग्रेस हो गई है जिसमें भारत का तत्व अब नहीं बचा है ये केवल इटालियन तत्व से काम कर रही है। 

#नितिन नवीन और सीएम भूपेंद्र पटेल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल