उत्तर प्रदेश फ़ूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट ने खजूर के गोदाम पर की छापेमारी 

मुरादाबाद, 22 फरवरी - उत्तर प्रदेश फ़ूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट ने रमज़ान और होली से पहले खजूर के गोदाम पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गलत तरह से पैकिंग की जा रही है लेकिन सूचना की प्रामाणिकता नहीं हो पाई है। हमने देखा कि यहां मौजूद खजूर पहले से पैक्ड हैं और इनके पास पैकिंग का लाइसेंस भी है। फिलहाल जो डिब्बा बंद खजूर थे उनके नमूने लिए गए हैं। रमज़ान और होली दोनों पर्व है और दोनों पर्व के मद्देनजर इस तरह की कार्रवाई की गई है जो निरंतर चलती रहेगी। 

#उत्तर प्रदेश फ़ूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट ने खजूर के गोदाम पर की छापेमारी