कांग्रेस ने कभी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी- प्रधानमंत्री मोदी

गुवाहाटी, असम, 14 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्या कभी कांग्रेस में देश हित में इतने हिम्मत के साथ फैसले करने की ताकत थी? वे ज्यादा से ज्यादा बयान दे सकते हैं, कुछ नहीं कर सकते। जो कांग्रेस भारत को राष्ट्र मानने से इनकार करती है, जो सवाल करते हैं मां भारती क्या होती है? जो मां भारती के नाम तक से परहेज करते हों, जो मां भारती के प्रति जरा सा सम्मान नहीं दिखाते, वह कांग्रेस कभी भारत का भला नहीं कर सकती। इसलिए कांग्रेस ने कभी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी। कांग्रेस के समय में जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे गए तो उसका मतलब होता था हजारों करोड़ का घोटाला। आज देश अपनी सेनाओं को मजबूत कर रहा है। भारत अपनी सीमाओं पर शानदार हाईवे, शानदार टनल, ऊंचे-ऊंचे ब्रिज बना रहा है, देश की सुरक्षा बढ़ा रहा है इसलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है।

#कांग्रेस
# प्रधानमंत्री मोदी