पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न 

नई दिल्ली, 5 फरवरी - पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, "आज बैठक हुई और उसमें सभी लोग मौजूद थे। विषय यह था कि पश्चिम बंगाल में आने वाले चुनाव में पार्टी नेताओं का क्या विचार है, कैसे आगे जाना चाहिए। सभी नेताओं ने अपनी राय दी...सभी की बाते सुनी गईं...लीडरशीप का यह विचार था कि इस बार पश्चिम बंगाल में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। 

#पश्चिम बंगाल
# विधानसभा चुनाव
# कांग्रेस
# बैठक