पीएम कुछ देर में राज्यसभा में देंगे भाषण
पीएम मोदी कुछ देर में राज्यसभा को संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में जवाब दे सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी से बुधवार को लोकसभा में बोलने की उम्मीद थी। हालांकि, विपक्षी सदस्यों द्वारा बार-बार हंगामे और नारेबाजी के कारण उनका भाषण रद्द कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा को स्थगित कर दिया गया।
#पीएम

