मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को लोकसभा में ना बोलने देने का मुद्दा उठाया
संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। इससे पहले राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को लोकसभा में ना बोलने देने का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में खरगे ने कहा, 'संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता देश के हितों पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। आप इस तरह से सदन कैसे चला सकते हैं?'
#मल्लिकार्जुन खरगे

