लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी भूमिका है- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

दिल्ली, 3 फरवरी - कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा से 8 कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन पर कहा,"ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि देश में और लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी भूमिका है और नेता विपक्ष को ये बोलना कि आप हिंदुस्तान और चीन के संबंधों पर नहीं बोल सकते हैं। ये सही नहीं है क्योंकि नेता विपक्ष को देश हित में कोई विषय दिखाई देगा तो वो अपनी बात रखेंगे। वो कहते हैं कि आप इस पर नहीं बोल सकते हैं आप दूसरे विषय पर बोलें...उसके बाद नेता विपक्ष को दरकिनार करके कहना कि आपके बिना ये चर्चा कराएंगे। क्या वो विपक्ष रहित और विपक्षहीन लोकतंत्र चाहते हैं? फिर लोकतंत्र का क्या अर्थ है। ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है और इस सरकार का लोकतंत्र विरोधी चेहरा सामने आया है। 

#लोकतंत्र
# सत्तापक्ष
# दीपेंद्र सिंह हुड्डा