India US Trade Deal: चीन और आसियान देशों पर भारत को एडवांटेज
डीबीएस ग्रुप रिसर्च में सीनियर इकनॉमिस्ट राधिका राव ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ घटा दिया है। इससे भारत के लिए रेट अधिकांश आसियान देशों से कम हो गया है और साथ ही वह चीन के मुकाबले बेहतर पोजीशन पर आ गया है। इससे टेक्सटाइल्स, जेम्स एंड जूलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, लेदर और केमिकल्स जैसे सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इससे शेयर बाजार में भी तेजी आने की उम्मीद है।
#India

