उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बजट पर यूथ सेमिनार में हुए शामिल 

प्रयागराज, 13 फरवरी - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बजट पर यूथ सेमिनार में शामिल हुए।
उन्होंने कहा, "युवाओं में बजट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बजट के माध्यम से स्वयं आगे बढ़ने और लोगों को आगे बढ़ाने का उत्साह है। मैंने सभी का आह्वान किया है कि आप रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला भी बनिए। इस समय देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर है। दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक भारत आना चाहते हैं। भारत में उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं हम सबका स्वागत कर रहे हैं। 

#उपमुख्यमंत्री
# केशव प्रसाद मौर्य
# बजट