Varanasi Court को मिली बम से उड़ाने की धमकी
वाराणसी, उत्तर प्रदेश, 13, फरवरी- आज सुबह-सुबह वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक मेल द्वारा ज़िला जज वाराणसी के पास आई थी। ज़िला जज वाराणसी ने जब मेल को देखा तो वह सन रह गए। बता दें कि वाराणसी कचहरी में पहले भी एक बम विस्फोट की घटना हो चुकी है इसलिए सावधानी बस ज़िला जज ने बिना भयभीत हुए कचहरी परिसर को वकीलों से खाली कर देने को कहा।
#Varanasi Court

