मंत्री और महिला IPS अफसर में भिड़ंतः विज ने कहा-पुलिस जवान को सस्पेंड करो, SP बोली-मेरी पावर नहीं है
कैथल, 13 फरवरी - हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज और कैथल की एसपी उपासना सिंह के बीच एक मीटिंग में बहसबाजी हो गई। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक पुलिस जवान को सस्पेंड करने के आदेश दिए, लेकिन एसपी ने इस पर इंकार कर दिया और कहा कि मेरे पास पावर नहीं है। दरअसल, जमीन बिक्री मामले में धोखाधड़ी से जुड़े मामले की सुनवाई मीटिंग में हो रही थी। अनिल विज ने पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए, लेकिन एसपी उपासना सिंह ने कहा कि वह पुलिस जवान को सस्पेंड नहीं कर सकती। क्योंकि यह एसपी कुरुक्षेत्र के अधिकार में आता है। इस बीच अनिल विज भड़क गए और कहा कि वह उनके आदेश की पालना करने करे। मेरे नाम से डीजीपी को लिखा जाए कि मैंने सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।

