ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमेरिका के चौथे सैनिक की मौत
नई दिल्ली, 2 मार्च - अमेरिका के ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के दौरान एक और अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बताया कि यह चौथा अमेरिकी सैन्य कर्मी है जिसकी इस ऑपरेशन से जुड़ी घटनाओं में जान गई है। सेना के अनुसार यह सैनिक ईरान के शुरुआती हमलों में गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सेंटकॉम ने कहा कि घायल सैनिक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी चोटों से उबर नहीं सका। इससे पहले भी इस अभियान में अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की पुष्टि हो चुकी है।
#ईरान
# अमेरिका

