Uttarakhand: चमोली के जंगलों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा
चमोली, 4 मार्च - चमोली के जंगलों में लगी आग विकराल होती जा रही है। वहीं आदिबदरी के समीप के जंगल दूसरे दिन भी जलते रहे। वहीं बरतोली गांव के जंगल में भी आग लगी जिसे महिलाएं बुझाने में जुट गईं।
सोमवार से शुरू हुआ जंगलों में आग लगने का सिलसिला यहां थम नहीं रहा है। एक के बाद एक जंगलों में लग रही आग के कारण समूचा क्षेत्र धुएं के बादलों से पटा हुआ है। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने से परेशानी हो रही हैं।
बुधवार होली के दिन नारायणबगड़, जाख-कडा़कोट, बेड़गांव, मानूर,तलासेरा, टेंटुड़ा का जंगल दिनभर जलता रहा। वहीं उत्तरी कडा़कोट पट्टी के सुनभी,भटियाणा के जंगलों में भी आग लगने की खबरें आ रही हैं। और अब कई जगहों पर जंगल की आग आबादी की ओर बढ़ती चली जा रही है। जिसको लेकर लोग चिंतित हैं।
ब्लाॅक के कपीरी पट्टी के ग्राम पंचायत कंडारा और आसपास के जंगल में लगी आग से वन संपदा को अत्यधिक क्षति पहुंची है। पूर्व प्रधान कुसुम कंडारी और पदमेंद्र कंडारी ने बताया कि दो दिन से जंगल जल रहे हैं। अब क्षेत्र के जंगलों में लगी आग विकराल होती जा रही है। वहीं आदिबदरी के समीप के जंगल दूसरे दिन भी जलते रहे। वहीं बरतोली गांव के जंगल में भी आग लगी जिसे महिलाएं बुझाने में जुट गईं।

