ईरानी जहाज पर हमले में 78 घायल, 101 लापता; श्रीलंका के पास हुई घटना से गहराई चिंता

नई दिल्ली, 4 मार्च - श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को एक आपात स्थिति सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, एक ईरानी जहाज पर कथित पनडुब्बी से हमले के बाद 101 लोग लापता हैं। इसके अलावा, 78 लोग घायल हुए हैं। रॉयटर्स ने द्वीप राष्ट्र की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले यह जानकारी दी है। 
यह घटना बुधवार को श्रीलंका के तटवर्ती जलक्षेत्र में हुई। जहाज की ओर से आपातकालीन संदेश भेजे जाने के बाद श्रीलंका की नौसेना ने बडे़ पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। नौसेना ने पुष्टि की कि कई लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। 
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी जहाज से आपात संकेत मिलने के तुरंत बाद श्रीलंकाई नौसेना ने बचाव अभियान के लिए अपने जहाज भेजे। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि नौसेना ने 32 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले घायलों की जो संख्या बताई गई थी, अब उसमें संशोधन किया गया है।

#ईरानी जहाज
# श्रीलंका