SA vs NZ : न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

कोलकाता, 4 मार्च - पहले सेमीफाइनल का रोमांच शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि मैट हेनरी और नीशम की वापसी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने तीन बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई है।

#SA vs NZ
# न्यूजीलैंड
# टॉस