बिहार ने आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई:सीपी राधाकृष्णन


गयाजी , 11 जुलाई  - भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बिहार के गया (गयाजी) में आयोजित 18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (Orientation-cum-Training Programme) का उद्घाटन किया。यह कार्यक्रम बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) में आयोजित किया गया。 इस उद्घाटन सत्र में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य और सभी 243 विधायक एक साथ शामिल हुए。 प्रशिक्षण का संचालन लोकसभा की प्रतिष्ठित संस्था प्राइड (PRIDE) के विशेषज्ञों द्वारा किया गया

#बिहार