लालू-राबड़ी ने लौटाई पूरी सुरक्षा


पटना 6 जून - लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सुरक्षा घटाए जाने के बाद बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी पूरी सुरक्षा ही वापस कर दी है। सुबह-सुबह उनके आवास पर एक भी सुरक्षाकर्मी न होना इस बात की तस्दीक भी कर रहा है।
शनिवार की सुबह राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर एक भी पुलिस कर्मी या सुरक्षा गार्ड नहीं दिखे। शनिवार को ऐसी तस्वीर हैरान करने वाली थी। 10 सर्कुलर रोड के मेन गैट पर मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मी नहीं थे। इसके बाद से सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा छिड़ गई है कि सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपनी पूरी सरकारी सुरक्षा ही वापस कर दी है।

#लालू-राबड़ी