जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थकों का प्रदर्शन आज


नई दिल्ली 6 जून -  ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में समर्थकों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

दिल्ली पुलिस को ऐसी आशंका है कि बाहर से भी लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रदर्शन में छात्र, कोचिंग सेंटर्स से जुड़े और आम लोग भी शामिल हो सकते हैं।

नई दिल्ली जिले को 12 जोन में बांटा गया है और दिल्ली पुलिस के 2000 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घरों के आसपास सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया है।

#जंतर-मंतर