चारधाम रूट पर बड़ा हादसा, गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा वाहन पलटा; महिला यात्री की मौत


बदरीनाथ  5 जून -  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था।

#चारधाम