दिल्ली में लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं: कांग्रेस सांसद
नई दिल्ली 3 जून - कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, 'दिल्ली में आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को समीक्षा करनी चाहिए, फायर ब्रिगेड को बहुत चुस्त-दुरुस्त करना चाहिए और ये देखना चाहिए कि कारण क्या है कि इतनी आगजनी हो रही है और लोग मर रहे हैं। ये बहुत भयावह स्थिति है। इसमें दिल्ली सरकार को कुछ न कुछ कदम जरूर उठाने चाहिए। हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए।'
#कांग्रेस सांसद

