प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति : मुर्मू
नयी दिल्ली, 1 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और वह उनके परिवार व असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हैं। सुमन कल्याणपुर (89) का रविवार को मुंबई में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। मुर्मू ने'एक्सपर एक पोस्ट में कहा, भारतीय संगीत को समृद्ध बनाने वालीं सुमन कल्याणपुर का निधन भारतीय कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
#मुर्मू

