मध्य प्रदेश :श्रद्धालुओं से भरा एक अनियंत्रित वाहन पलटने से 26 लोग घायल
बैतूल 1 ,जून - मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में श्रद्धालुओं से भरा एक अनियंत्रित वाहन पलटने से 26 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा सोमवार (1 जून, 2026) सुबह मांडवी और पाढर के बीच नेशनल हाईवे-47 पर हुआ। घायलों में से 9 लोगों को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार जारी है। श्रद्धालु छिंदवाड़ा के उमरेठ से बैतूल के सोनाघाटी स्थित मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
# मध्य प्रदेश

