महाराष्ट्र: मुंबई में CNG की कीमत 2 रुपये प्रति kg बढ़ी
मुंबई 30, मई - मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. CNG के खुदरा विक्रय मूल्य (RSP) में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है.नई दरें 29 मई 2026 की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं. कीमत बढ़ने के बाद CNG का खुदरा मूल्य 84 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
CNG की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर निजी वाहन चालकों, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों पर पड़ सकता है. कंपनी की ओर से जारी सूचना में सभी डीलरों को संशोधित दरों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.
#महाराष्ट्र: मुंबई

