हमीरपुरः पुल निर्माण के दौरान हादसा, 6 मरे, कई और दबे

 

हमीरपुर:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी तूफान की वजह से सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिरने से नीचे काम कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई। कई और लोगों की नीचे दबकर मरने की आशंका है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम पुल का मलबा हटाने में जुट गई है। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

#हमीरपुर
#पुल निर्माण