पंजाबियों ने एक बार फिर ‘उनकी सरकार’ के कामों पर लगाई अपनी मुहर - भगवंत मान

चंडीगढ़, 29 मई (इंट) - विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों के बाद अब नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। 90% से ज्यादा नगर काउंसिलों में हमारे उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
विपक्षी पार्टियों (कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा) की कुल वोटें मिलाकर भी ‘आप’ के बराबर नहीं पहुंच पाईं। भाजपा तो पांचवें नंबर पर खिसक गई है। यह जीत लोगों को मिल रही मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतर स्कूलों और पारदर्शी नौकरियों की जीत है।
जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी वॉलंटियर्स को बहुत-बहुत बधाई। अब किसी तरह का पक्षपात नहीं होगा, हर शहर, कस्बे और गांव का समान विकास किया जाएगा। हम सकारात्मक और विकास की राजनीति करते हैं।

 
#पंजाबियों
# भगवंत मान