डेरा प्रमुख को 30 दिन की पैरोल मिली
चंडीगढ़, (राम सिंह बराड़): सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। उन्हें रोहतक की सुनारिया जेल से 16वीं बार रिहा किया गया। वह मंगलवार सुबह 6:28 बजे बिना किसी कड़ी सुरक्षा के चुपचाप रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकल गए।
गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं। साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें अगस्त 2017 में सुनारिया जेल में बंद किया गया था। इससे पहले गुरमीत राम रहीम 15 बार पैरोल या फरलो पर जेल से रिहा हो चुके हैं। इस साल जनवरी में भी उन्हें 40 दिन की पैरोल दी गई थी, और पैरोल के बाद वह 15 फरवरी को सुनारिया जेल वापस आ गए थे।
#डेरा प्रमुख को 30 दिन की पैरोल मिली

