मुख्यमंत्री मान आज करेंगे संगरूर का दौरा   

चंडीगढ़, 19 अप्रैल- मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर जाएंगे। अपने दौरे के दौरान पंजाब को बिजली की लाइनों और खंभों के जाल से आज़ाद करने की पहल शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने गांव सतौज में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेंगे।

सतौज में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड की जाएंगी। 7 km हाई-टेंशन और 9.5 km लो-टेंशन लाइनें अंडरग्राउंड की जाएंगी। 41 km बिजली के तार अंडरग्राउंड बिछाए जाएंगे, जो 800 कंज्यूमर्स के घरों को कनेक्ट करेंगे।

इससे फसलों में आग लगने और बिजली की लाइनों से होने वाले हादसों को भी रोका जा सकेगा।

 
#मुख्यमंत्री मान आज करेंगे संगरूर का दौरा