फिर बढ़ीं पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें
नई दिल्ली, 19 अप्रैल- देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। एक हफ्ते से भी कम समय में फ्यूल की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले शुक्रवार, 15 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये और डीज़ल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये हो गया था। अब आज से कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा हो गया है और 98.64 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में डीज़ल 91 पैसे महंगा होकर 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पंजाब में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

