पीएम मोदी की बड़ी चेतावनी, कहा- हालात नहीं सुधरे तो खत्म हो सकती हैं दशकों की उपलब्धियां

दिल्ली, 17 मई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्ट एशिया संकट को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो अब तक किए गए सुधार उलटे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई दशकों में किए गए सुधार खत्म हो सकते हैं।

'यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बनता जा रहा है'। दुनिया की एक बड़ी आबादी गरीबी में जा सकती है और एक बड़ी आबादी के गरीबी के दलदल में जाने का खतरा है। एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर वॉटर सिक्योरिटी तक, सहयोग ज़रूरी है और 'ग्लोबल संकटों के दौरान भारत एक भरोसेमंद पार्टनर है'। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत भविष्य की चुनौतियों का समाधान ढूंढ रहा है।

 
#पीएम मोदी की बड़ी चेतावनी
# कहा- हालात नहीं सुधरे तो खत्म हो सकती हैं दशकों की उपलब्धियां