हमने गुजरात के क्षेत्रीय विकास को बहुत आगे बढ़ाया - अमित शाह
अहमदाबाद (गुजरात), 17 मई - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ, नवनिर्मित "मिलियन माइंड्स टेक पार्क" और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर कैंपस के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
इस पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूरे देश में घूमता हूं। कई राज्य ऐसे हैं जो औद्योगिक क्षेत्रो में बहुत आगे बढ़े हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उद्योगों का इतना विकास और कहीं नहीं दिख सकता है। हमने गुजरात के क्षेत्रीय विकास को बहुत आगे बढ़ाया है। अब हमें गुजरात को सर्विस सेक्टर में भी टॉप 1,2,3 में लाना है।
#हमने गुजरात के क्षेत्रीय विकास को बहुत आगे बढ़ाया - अमित शाह

