CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG, 2 रुपये प्रति किलो रेट की बढ़ोतरी 

नई दिल्ली, 26 मई -पेट्रोल और डीजल के बाद अब दिल्ली में CNG की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है। आज सुबह 6 बजे से CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। आज दिल्ली में सीएनजी के दाम दो रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। कल तक यहां सीएनजी का रेट 81.09 रुपये था। अब दो रुपये की तेजी के बाद दिल्ली में सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

इससे पहले भी हाल के दिनों में CNG की दो बार मूल्य वृद्धि हो चुकी है। कुल मिलाकर पिछले 12 दिनों में ₹6 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 12 दिनों में ये चौथी बार है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। 23 मई को सीएनजी की कीमत में एक रुपये बढ़ाई गई थी। पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG भी आम आदमी की जेब पर बोझ बनती जा रही है। 

 
#CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद महंगी हुई CNG
# 2 रुपये प्रति किलो रेट की बढ़ोतरी