चंडीगढ़: पूरे उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी
चंडीगढ़, 19 मई - पूरे उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी है। IMD के अनुसार चंडीगढ़ में तापमान 42 डिग्री है।
IMD निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा, "पिछले 48 घंटों से तापमान बढ़ रहा है। हरियाणा में रोहतक, झज्जर हिसार सिरसा इन जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। पंजाब में भी बठिंडा और आसपास के जिलों में लू की स्थिति बनेगी। हरियाणा के सिरसा में तापमान 46 डिग्री है। 2-3 दिनों तक ज्यादा धूप में ना जाएं। पानी का ज्यादा इस्तेमाल करें। खेती में भी पानी की ज्यादा जरूरत रहेगी। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
#चंडीगढ़
# उत्तर भारत

