पंजाबी सिंगर इंदर कौर की ह.त्या

लुधियाना, 19 मई (परमिंदर सिंह आहूजा) – लुधियाना से छह दिन पहले किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई ज्योत इंदर सिंह की शिकायत पर मोगा के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुखा और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ पहले ही केस दर्ज कर लिया था, लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

आज पुलिस ने उसकी बॉडी नीलो नहर से बरामद की। DCP जसकरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका की बॉडी नीलो नहर से बरामद हुई है, जहां आरोपियों ने उसे मारने के बाद फेंक दिया था।

#Murder
# Punjabi Singer
# Inder kaur