राहुल गांधी लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे
रायबरेली, उत्तर प्रदेश:, 19 मई लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आर्थिक संकट पर कहा, "अब आर्थिक तूफान आ रहा है। उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं होगा बल्कि पूरा टूटेगा। दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा। उत्तर प्रदेश की जनता को शौक लगेगा। आर्थिक शौक आ रहा है वह अदाणी, अंबाणी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए जबकी प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर कांट रहे हैं।"उत्तर प्रदेश: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे। वे दो दिवसीय दौरे के लिए अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और स्थानीय नेताओं से संवाद करेंगे।

