उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर, 90 से ज़्यादा लोगों की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश, 14 मई- बुधवार को प्रयागराज-अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, तेज आंधी और तूफ़ान की वजह से 90 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और 50 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान कई घरों की छतें उड़ गईं और पेड़ गिर गए।
प्रयागराज में सबसे ज़्यादा 17 और भदोही में 16 मौतें हुईं। तूफ़ान 80 km प्रति घंटे की रफ़्तार से आया, बरेली में एक युवक टिन शेड समेत उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आज 51 ज़िलों में भारी तूफ़ान और बारिश की चेतावनी है।
#Uttar Pradesh
# Weather Update
# Prayagraj

