नेर चौक (मंडी) ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की दुखद मौत


नेर चौक (मंडी) , 14 मई (सुभाग गोहर )माता शिकारी से वापसी पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की दुखद मौत दो गंभीर रूप से घायल घायलों को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेर चौक किया गया रेफर। मृतकों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंजैहली में करवाया जा रहा है। मृतक के परिवार वालों को 10-10 हजार  और घायलों को पांच 5-5 हजार की फौरी राहत दी गई है।11 हजार फीट की उंचाई पर बसे मंडी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी मंदिर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यहां एक ऑल्टो कार (HP 87 2981) गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का शायद किसी को पता भी नहीं चलता अगर एक घायल हिम्मत दिखाकर सड़क पर पहुंचकर मदद नहीं मांगता। क्योंकि यह हादसा ऐसी सुनसान जगह पर हुआ था जहां इसका किसी को पता भी नहीं लगता।

मृतकों की पहचान
कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम के रूप में हुई है जोकि थुनाग के ही रहने वाले हैं जबकि घायलों में योगराज और पूर्णचंद हैं जिनमें एक थुनाग का और एक पांगणा का रहने वाला बताया जा रहा है। घायलों का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे थुनाग और जंजैहली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे। 

#नेर चौक