हिमाचल में सड़क हादसे में 6 की मौ.त
चम्बा, 11 मई - हिमाचल प्रदेश में चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में गुजरात के छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, जिस इनोवा क्रिस्टा कार का एक्सीडेंट हुआ, उसमें गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। वे मनाली से डलहौजी जा रहे थे। हादसे के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी। कार में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे।
चंबा के SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य के सिर में चोटें आईं। पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

