बंगाल में ममता बनर्जी का कुशासन समाप्त हो रहा है: जयराम ठाकुर
मंडी, हिमाचल प्रदेश, 4 मई - राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने चुनावी नतीजों पर कहा, "जिस प्रकार प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने रात दिन एक करके काम किया, आज उसी का परिणाम है कि बहुत प्रचंड बहुमत के साथ पार्टी पांच में से तीन राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि बंगाल में ममता बनर्जी का कुशासन समाप्त हो रहा है। पूरा देश और पश्चिम बंगाल राहत महसूस कर रहा है।
#बंगाल
# ममता बनर्जी
# जयराम ठाकुर

